February 12, 2026
Raigarh में अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Raigarh में अवैध शराब और जुआ-सट्टा पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Feb 11, 2026

महुआ शराब जब्त, जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। जिले में अवैध शराब और जुआ-सट्टा के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान का उद्देश्य जिले को नशा मुक्त बनाना और जुआ-सट्टा पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाना है।

धरमपुर में 10 लीटर महुआ शराब जब्त
इसी क्रम में रविवार को थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम गढ़उमरिया पंचायत अंतर्गत धरमपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिव कुमार चौहान (43 वर्ष) अपने घर के आंगन में बिक्री के लिए महुआ शराब संग्रहित कर रखा है।

सूचना की पुष्टि के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,000 रुपये बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक बंशीलाल रात्रे, परमानंद पटेल एवं आशा सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिंदल पार्किंग के पास जुआ खेलते तीन धराए
वहीं थाना कोतरारोड़ पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूचना मिली थी कि ग्राम गोरखा स्थित जिंदल पार्किंग के पास स्टाईगर गोटी से जुआ खिलाया जा रहा है।

थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि अजय चौहान (30 वर्ष), दिलेश्वर ओगरे (48 वर्ष) और दिग्विजय सिंह (29 वर्ष) को मौके से पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1,600 रुपये नगद और 3 नग पीले रंग के स्टाईगर जब्त किए हैं। तीनों के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2023 के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix