February 12, 2026
जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव को जंगल में जलाया

जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, शव को जंगल में जलाया

Feb 11, 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी पत्नी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

शराब और विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि महावीर राम भगत आए दिन शराब के नशे में पत्नी सुमित्रा भगत के साथ मारपीट करता था। 18 अक्टूबर 2025 की सुबह वह कुल्हाड़ी लेकर पत्नी के घर पहुंचा। विवाद बढ़ने पर सुमित्रा ने कुल्हाड़ी छीनकर पति के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने पति की छाती पर बैठकर गला दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

बेटियों के सामने हुई वारदात

घटना के समय घर में दंपति की दो नाबालिग बेटियां मौजूद थीं। उन्होंने पूरी घटना देखी। हत्या के बाद शव को कमरे में चादर से ढंक दिया गया।

 

शव ठिकाने लगाने की बनाई योजना

रात में आरोपी महिला ने बेटियों और पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के की मदद से शव को लकड़ी की बल्ली से बांधा। इसके बाद तुरीटोंगरी जंगल ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

अधजला शव मिला, डीएनए से हुई पहचान

उसी दिन पुलिस को जंगल में अधजला शव मिलने की सूचना मिली थी। शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था, जिससे पहचान करना मुश्किल था। पुलिस ने डीएनए जांच कराई, जिसमें सैंपल महावीर राम भगत से मैच हो गया।

 

दिसंबर में गहराया शक

दिसंबर में मृतक के भाई ने थाने में पहुंचकर संदेह जताया। उसने बताया कि दिवाली से महावीर लापता था और पत्नी ने उसकी तलाश में रुचि नहीं दिखाई। इसके बाद पुलिस ने सुमित्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने जुर्म कबूल कर लिया।

 

आरोपी जेल भेजी गई, नाबालिग बाल संप्रेषण गृह में

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, पेट्रोल की जरकिन और टॉर्च जब्त कर ली है। मुख्य आरोपी सुमित्रा भगत को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीनों नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix