
छावनी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार
पुलिस ने ग्राहक बनाकर की पुष्टि, छापेमारी में दो आरोपी दबोचे
दुर्ग। जिले के छावनी थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मंगलवार को छावनी स्थित एक होटल में की गई, जहां दलालों के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराए जाने की सूचना मिली थी।
पुलिस के अनुसार, छावनी स्थित छाया इन होटल में देह व्यापार संचालित होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की और पहले सूचना की पुष्टि के लिए एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा।

छापेमारी में हुआ खुलासा
सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान होटल संचालक और रिसेप्शनिस्ट की संलिप्तता सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी दलालों के जरिए युवतियों को बुलाकर होटल में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे।
पुलिस ने मौके से घनेश रॉय (56) निवासी छावनी और सीता चौधरी (25) निवासी छावनी को गिरफ्तार किया है।
मोबाइल और नगदी जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और 500 रुपये नगद जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



