February 12, 2026
कोरबा में बेटी ने की पिता की हत्या: अपशब्द से भड़का विवाद, हंसिए से काटा गला

कोरबा में बेटी ने की पिता की हत्या: अपशब्द से भड़का विवाद, हंसिए से काटा गला

Feb 11, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीय युवती ने अपने ही पिता की गला काटकर हत्या कर दी। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया स्थित लिममुंडा बस्ती की है। मृतक की पहचान अशोक कुमार केवट (55) के रूप में हुई है।

8 साल से अलग रह रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार केवट की पत्नी और तीन बेटियां पिछले करीब 8 वर्षों से उनसे अलग रह रही थीं। वे कोरबा के आदिले चौक क्षेत्र में निवास कर रही थीं। परिवार के अलग रहने की वजह मृतक की शराब की आदत और पत्नी-बेटियों के चरित्र पर संदेह बताया जा रहा है। परिवार की दो बेटियां निजी कंपनियों में कार्यरत हैं, जबकि एक बेटी पढ़ाई कर रही है।

 

जमीन के मुआवजे को लेकर गांव आई थीं

बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को अशोक की पत्नी और तीनों बेटियां जमीन के मुआवजे की राशि लेने के लिए गांव आई थीं। वे उसी घर में रुकी हुई थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे अशोक और उसकी बड़ी बेटी गीता केवट (27) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अपशब्द कहने पर भड़की बेटी

विवाद के दौरान पिता ने बड़ी बेटी को कथित तौर पर अपशब्द कह दिए। इससे गुस्से में आकर गीता ने घर में रखे हंसिए से अपने पिता का गला काट दिया। वार इतना घातक था कि अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद गीता घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों को बताया कि उसने अपने पिता को मार दिया है। जब परिजन अंदर पहुंचे तो अशोक खून से लथपथ पड़े थे और पास में हंसिया भी रखा हुआ था।

पुलिस जांच में सामने आई ये बातें

मृतक के भाई संतोष कुमार ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, अशोक आदतन शराब का सेवन करता था और उसके व्यवहार से परिवार परेशान था। पत्नी और बेटियां इसी कारण वर्षों से अलग रह रही थीं। पत्नी और बेटियों के चरित्र पर संदेह करना भी पारिवारिक तनाव का बड़ा कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।

 

सोशल मीडिया पर एक्टिव थी आरोपी

आरोपी गीता केवट यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थी। वह ट्रैवल और निजी जीवन से जुड़े वीडियो बनाकर पोस्ट करती थी। हाल ही में उसने एक युवक (पेशे से शिक्षाकर्मी) के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने बताया था कि युवक उससे मिलने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित युवक ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix