February 12, 2026
सुलभ शौचालय में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जलाया

सुलभ शौचालय में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी और नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर जलाया

Feb 11, 2026

दोनों गंभीर रूप से झुलसीं, आरोपी पति फरार; पुलिस जांच में जुटी
पेंड्रा। गौरेला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गौरेला एडिशनल एसपी बंगले के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित सुलभ शौचालय में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है।

महिला वॉशरूम क्षेत्र में रहता था परिवार
जानकारी के अनुसार, शंकर पांडेय अपनी पत्नी शमा शर्मा और बेटी के साथ सुलभ शौचालय परिसर के महिला वॉशरूम क्षेत्र में अस्थायी रूप से रहकर केयरटेकर और संचालन का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन शंकर पांडेय शराब के नशे में घर पहुंचा, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

आग की चपेट में आने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना में वहां रखा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया।

शराब की लत को लेकर होता था विवाद
सूत्रों के मुताबिक, यह परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और रोजी-रोटी के लिए पेंड्रा आया था। पति की शराब की आदत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। प्रारंभिक तौर पर इसी कारण को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

मेडिकल मेमो भेजा गया, आरोपी की तलाश जारी
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मेडिकल मेमो संबंधित थाने को भेज दिया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा औपचारिक रिपोर्ट दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस फरार आरोपी शंकर पांडेय की तलाश में जुटी हुई है।

बर्न यूनिट नहीं, सामान्य वार्ड में इलाज
जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की सुविधा नहीं होने के कारण मां-बेटी का इलाज आईपीडी वार्ड में ही किया जा रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix