February 12, 2026
Raipur: औद्योगिक क्षेत्र में क्रेन ऑपरेटर की ढाबा में निर्मम हत्या

Raipur: औद्योगिक क्षेत्र में क्रेन ऑपरेटर की ढाबा में निर्मम हत्या

Feb 11, 2026

24 घंटे बाद भी फैक्ट्री प्रबंधन और ठेकेदार नदारद, मजदूर सुरक्षा पर सवाल
रायपुर। औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हनुमान फैक्ट्री में कार्यरत एक आदिवासी मजदूर की ढाबा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले निवासी शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है, जो सिलतरा स्थित हनुमान फैक्ट्री में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद न तो फैक्ट्री प्रबंधन और न ही ठेकेदार की ओर से मृतक के परिवार से कोई संपर्क किया गया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों की सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
इस दर्दनाक घटना में मृतक के तीन छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और पत्नी का सुहाग उजड़ गया। मृतक की पत्नी राधाबाई उईके ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पति काम पर गए थे। करीब सुबह 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके पति की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही राधाबाई अपने तीनों बच्चों के साथ अपने मायके देवरी बिछिया, मंडला से रायपुर के धरसीवां चीरघर पहुंचीं, लेकिन वहां न तो फैक्ट्री प्रबंधन और न ही ठेकेदार की ओर से कोई व्यक्ति उनसे मिलने या सहायता के लिए पहुंचा।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix