February 12, 2026
बैंक गार्ड से डबल बैरल बंदूक लूट का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी Jashpur से गिरफ्तार

बैंक गार्ड से डबल बैरल बंदूक लूट का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी Jashpur से गिरफ्तार

Feb 11, 2026

साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, लूटी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद
अंबिकापुर। सरगुजा जिले की अंबिकापुर पुलिस ने बैंक सुरक्षा गार्ड से हुई डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक की सनसनीखेज लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में साइबर सेल, कोतवाली थाना और गांधीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जशपुर जिले के कसाबेल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई है।

मकान बदलने के दौरान हुई वारदात
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़, जिला जशपुर, वर्तमान में पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा अंबिकापुर में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ हैं। 8 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वे अपना सामान पुराने किराये के मकान नवापारा से नए मकान प्रतापपुर नाका, अंबिकापुर में शिफ्ट कर रहे थे।

उन्होंने अपने परिवार और घरेलू सामान को ऑटो से भेज दिया था, लेकिन ऑटो में जगह कम होने के कारण वे अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक कंधे पर टांगकर पैदल ही नए मकान की ओर जा रहे थे।

मदद के बहाने छीनी बंदूक
नवापारा के कुम्हारपारा ढलान के पास एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उनके पास पहुंचा और बातचीत करते हुए उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की। जैसे ही अमोद कुमार मोटरसाइकिल पर बैठने लगे, आरोपी ने अचानक उनकी बंदूक छीन ली और तेज रफ्तार से फरार हो गया।
काफी तलाश के बाद जब बंदूक का कोई पता नहीं चला, तो प्रार्थी ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/26 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर साइबर सेल, कोतवाली और गांधीनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी लोकेशन ट्रेस की।

पुलिस ने जशपुर जिले के कसाबेल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई।

अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से आगे भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य आपराधिक वारदात में शामिल तो नहीं है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix