February 12, 2026
बैंक से 36 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 8.26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बैंक से 36 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 8.26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Feb 11, 2026

गंडई पुलिस की कार्रवाई, गिरोह बनाकर कर रहा था धोखाधड़ी
गंडई। थाना गंडई पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
थाना गंडई से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगड़े (53 वर्ष), निवासी ग्राम ठढार, थाना गंडई, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने 9 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक गिरी (22 वर्ष), निवासी कैम्प-01 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया।

प्रार्थी के अनुसार 2 जुलाई 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में नगद और ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूली।

नगद और ऑनलाइन माध्यम से वसूली
शिकायत के मुताबिक आरोपी ने नगद रूप से 2,84,900 रुपये लिए। इसके अलावा मोबाइल ट्रांजेक्शन के जरिए 2,21,950 रुपये प्रार्थी के नंबर पर ट्रांसफर करवाए। वहीं अन्य खातों में भी रकम जमा करवाई गई, जिसमें रवि शंकर हिरवानी के मोबाइल नंबर पर 89,000 रुपये, दीक्षा बंधेल के खाते में 1,20,240 रुपये तथा अन्य साथियों के खातों में कुल 5,76,570 रुपये डलवाए गए। इस तरह कुल 8,26,570 रुपये की ठगी की गई।

गिरोह बनाकर करता था ठगी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक गिरी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। वह योजनाबद्ध तरीके से फोन-पे, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और नगद माध्यम से रकम वसूलता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
थाना गंडई पुलिस ने आरोपी को 9 फरवरी 2026 की रात 8:35 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix