
Durg: ‘गोवा’ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
दुर्ग/अंजोरा: दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलगांव थाना और अंजोरा चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शीतलापारा क्षेत्र में दबिश देकर एक शातिर आरोपी को भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी आबकारी मामलों में जेल की हवा खा चुका है।
अवैध भंडारण और परिवहन पर पुलिस का वार
वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार, 10 फरवरी को अंजोरा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम समसुदा के शीतलापारा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर ग्राहकों की तलाश में है।

जब्त सामग्री और कार्रवाई
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी मुकेश्वर ठाकुर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध रूप से संग्रहित की गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई:
- जब्त शराब: 31 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की।
- कुल मात्रा: 5.580 बल्क लीटर।
- अनुमानित कीमत: लगभग 3720 रुपये।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का प्रोफाइल
- नाम: मुकेश्वर ठाकुर (35 वर्ष)
- पता: इंदिरा आवास, शीतलापारा, ग्राम समसुदा, थाना पुलगांव (दुर्ग)।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इस सफल कार्यवाही में चौकी अंजोरा में पदस्थ आरक्षक चंद्रशेखर सोनी, प्रधान आरक्षक 1221 सूरज पाटले एवं आरक्षक 515 हेमंत देशमुख की विशेष भूमिका रही।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



