March 2, 2026
Surajpur : ड्यूटी से लौटते ही घर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या,  मचा हड़कंप

Surajpur : ड्यूटी से लौटते ही घर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या,  मचा हड़कंप

Feb 10, 2026

सूरजपुर/बिश्रामपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक आरक्षक सोमवार रात को ही अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटा था और अगली सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

ड्यूटी से वापसी के बाद उठाया आत्मघाती कदम

मृतक की पहचान अन्तोश खलखो के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ थे। जानकारी के अनुसार, आरक्षक अन्तोश सोमवार को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में अपनी पुलिस ड्यूटी पूरी कर वापस घर लौटे थे। रात में सब कुछ सामान्य था, लेकिन मंगलवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। वहां अन्तोश का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।

बिश्रामपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही बिश्रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

क्यों उठाया यह कदम? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

आरक्षक ने किन परिस्थितियों में और किस तनाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मृतक के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि सुसाइड की वजह का खुलासा हो सके।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix