
Durg : हेलमेट–सीट बेल्ट अभियान, दुर्ग में 8 दिनों में 1112 चालान
दुर्ग। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष हेलमेट एवं सीट बेल्ट जांच अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-रात सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही है।

01 से 08 फरवरी तक चला विशेष प्रवर्तन अभियान
यातायात पुलिस दुर्ग ने 01 फरवरी से 08 फरवरी 2026 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को लेकर सख्त जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना, यातायात नियमों के प्रति अनुशासन विकसित करना और आम नागरिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
5 प्रमुख चौक-चौराहों पर दिन-रात चेकिंग
यातायात दबाव और नियम उल्लंघन की अधिक संभावना वाले शहर के 5 प्रमुख चौक-चौराहों को चिन्हित कर विशेष टीमें तैनात की गईं। इन स्थानों पर लगातार निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग की गई।
प्रमुख चौक-चौराहों पर कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है—
•रेल चौक, सेक्टर-06, भिलाई – 169 हेलमेट पर कार्रवाई
•मुर्गा चौक, सेक्टर-01, भिलाई – 189 हेलमेट पर कार्रवाई
•डीपीएस चौक, भिलाई – 193 हेलमेट पर कार्रवाई
•राजेंद्र पार्क चौक – 191 हेलमेट पर कार्रवाई
•जुनवानी चौक – 208 हेलमेट पर कार्रवाई

ई-डिवाइस से मौके पर ही ई-चालान
चेकिंग के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ई-डिवाइस के माध्यम से नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की फोटो लेकर मौके पर ही ई-चालान काटे गए। इससे कार्यवाही त्वरित, पारदर्शी और जवाबदेह बनी रही।
8 दिनों में 1112 प्रकरणों में कार्रवाई
अभियान के दौरान—
•950 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पाए गए
•162 चारपहिया वाहन चालक बिना सीट बेल्ट पाए गए
इस प्रकार कुल 1112 प्रकरणों में मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



