February 9, 2026
धमतरी में ट्रैक्टर पलटा: इंजन में दबने से युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

धमतरी में ट्रैक्टर पलटा: इंजन में दबने से युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Feb 9, 2026

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम सांकरा फारेस्ट नाका के आगे मेचका रोड पर हुई।

निर्माण सामग्री लेकर लौट रहे थे गांव

जानकारी के अनुसार, ग्राम जिड़ार (मैनपुर) निवासी चार लोग ट्रैक्टर से ग्राम सांकरा छड़, जाली, प्लाई और अन्य निर्माण सामग्री खरीदने गए थे। खरीदारी के बाद वे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सामान लादकर अपने गांव लौट रहे थे।

 

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी हादसे की वजह

सिहावा थाना पुलिस को दिए बयान में परेश नागेश (35) ने बताया कि ट्रैक्टर चालक भावेश ओटी तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। मेचका रोड पर सांकरा नहर नाला के आगे फारेस्ट नाका बैरियर के पास चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे उतार दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर के इंजन में दबने से मौत

हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली इंजन सहित पलट गई। ट्रैक्टर के केबिन में बैठे गुलाल मरकाम की इंजन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तामेश्वर मरकाम के दाहिने हाथ, परेश नागेश के दाहिने पैर और चालक भावेश ओटी को कमर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

 

ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज जारी है।

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि सिहावा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। ट्रैक्टर में चार लोग सवार थे और सड़क सकरी होने के साथ तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix