March 4, 2026
रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गवाही देने पर धमकी देने वाला फरार आरोपी मनीष सिंह गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गवाही देने पर धमकी देने वाला फरार आरोपी मनीष सिंह गिरफ्तार

Jul 2, 2025

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने गवाही देने से रोकने के लिए जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पहले ही एक अन्य आरोपी मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

धमकी का मामला दर्ज

प्रार्थी कमलेश बुलवानी, जो तेलीबांधा, रायपुर में रहता है और पंडरी कपड़ा मार्केट में काम करता है, ने थाना तेलीबांधा में शिकायत दर्ज की। कमलेश और उसका दोस्त खुशाल तोलानी, थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 403/2024 में साक्षी हैं। इस मामले में उनके दोस्त यश शर्मा का अपहरण कर मारपीट की गई थी, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। प्रकरण में शामिल आरोपियों तुषार पाहुजा, चिराग पंजवानी, तुषार पंजवानी और यश खेमानी के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

धमकी देने का घटनाक्रम

20 मई 2025 को कमलेश को माननीय न्यायालय, रायपुर में गवाही देने के लिए नोटिस मिला था। इसके दो दिन पहले, 18 मई 2025 को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कमलेश के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मनोहर सिंह बताया और उद्योग भवन के पास मिलने को कहा। कमलेश के मना करने पर मनोहर ने उसे खुशाल तोलानी के घर के पास श्याम नगर में प्रीत आटा चक्की के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर मनोहर ने फोन कर कमलेश को एक सफेद क्रेटा वाहन के पास आने को कहा। वाहन में बैठे मनीष सिंह ने कमलेश को गवाही देने पर यश शर्मा जैसा हश्र करने की धमकी दी। दोनों आरोपियों ने तुषार पाहुजा को बचाने के लिए गवाही न देने की धमकी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

इस शिकायत पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन अजय कुमार सिंह और थाना प्रभारी तेलीबांधा को आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले मनोहर सिंह को गिरफ्तार किया था।

फरार आरोपी मनीष सिंह धराया

मनीष सिंह घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी की और अंततः रायपुर में उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मनीष ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और क्रेटा वाहन (CG/04/PE/3540) जब्त किया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

मनीष सिंह तेलीबांधा थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ जुआ एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे कई अपराध दर्ज हैं। वह मूल रूप से बिहार के मोतीहारी जिले के सगरागपुर जल्हागांव का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के श्याम नगर में रह रहा था।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix