February 9, 2026
Korba : संतान न होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

Korba : संतान न होने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

Feb 9, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां संतान न होने और चरित्र पर संदेह के चलते हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।


10–12 साल पुरानी शादी, लेकिन नहीं हुई संतान

जानकारी के अनुसार, ढेलवाडीह गायत्री बस्ती निवासी तुलसी यादव (37) की शादी करीब 10–12 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने वर्षों बाद भी दंपती को कोई संतान नहीं हुई थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

 

पत्नी के चरित्र पर भी करता था शक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पति तुलसी यादव अपनी पत्नी रंजना के चरित्र पर भी संदेह करता था। संतान न होने और शक की वजह से घरेलू विवाद लगातार बढ़ते जा रहे थे।

 

मेले से लौटने के बाद हुआ झगड़ा

बताया जा रहा है कि हाल ही में रंजना अपने मायके ढेलवाडीह मेला देखने गई थी। पति तुलसी यादव भी वहां पहुंचा था। मेला देखकर लौटने के बाद शनिवार शाम को दंपती के बीच पुरानी बातों को लेकर फिर से झगड़ा हो गया।

 

गुस्से में आकर फावड़े से किया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्साए पति ने फावड़े से पत्नी के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रंजना मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति वहां से फरार हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। रंजना खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix