
रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, कार की चपेट में आईं 9 लड़कियां, 4 की मौत; कई गंभीर घायल
रायबरेली जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी हर्षिता माथुर मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को राहत एवं इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

मृतकों की पहचान, गांव में मातम
हादसे में जान गंवाने वाली युवतियों की पहचान
- असमा (18)
- विमांशी (23)
- शावलनी (22)
- रवमम (14)
के रूप में हुई है। सभी मृतक जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं। घटना के बाद गांवों में शोक का माहौल है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में घायल हुई लड़कियों में
- रिया पटेल (14)
- विया पटेल (12)
- साधना (9)
- मीना (22)
- रेशमा (14)
शामिल हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से विया पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए एम्स रेफर किया गया है।
शव मोर्चरी में, जांच में जुटी पुलिस
मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।
प्रशासन ने जताया दुख
जिला प्रशासन की ओर से हादसे पर गहरा दुख जताया गया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



