February 9, 2026
Raipur : तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का झांसा, पूर्व पार्षद के बेटे से 3.50 लाख की ठगी

Raipur : तंत्र-मंत्र से पैसा 100 गुना करने का झांसा, पूर्व पार्षद के बेटे से 3.50 लाख की ठगी

Feb 9, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 100 गुना करने का झांसा देकर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। कथित तांत्रिकों ने बीजेपी की पूर्व पार्षद के बेटे से 3 लाख 50 हजार रुपए ठग लिए। आरोपियों ने अनुष्ठान के नाम पर असली पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए और बदले में नकली नोटों से भरा थैला थमा दिया।

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र की घटना

पीड़ित पूर्व पार्षद के बेटे रुस्तम कुर्रे की शिकायत पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।


एक साल पहले हुई थी पहचान

पीड़ित रुस्तम कुर्रे ने बताया कि करीब एक साल पहले भिलाई के सुपेला इलाके में उसकी मुलाकात राहुल भारती से हुई थी। राहुल काम की तलाश के बहाने संपर्क में आया और लगातार फोन करता रहा। 4 फरवरी 2026 से राहुल ने यह कहकर भरोसा दिलाया कि उसके संपर्क में एक तांत्रिक मयंक दास है, जो तंत्र-मंत्र के जरिए पैसों को 100 गुना कर सकता है।


कार्यालय में कराया गया पूजा-पाठ

6 फरवरी की शाम करीब 7 बजे राहुल भारती अपने साथी मयंक दास के साथ रुस्तम कुर्रे के कार्यालय मंगल बाजार, गुढ़ियारी पहुंचा। वहां पूजा-पाठ की तैयारी कराई गई। पूजा के दौरान मयंक दास ने नकद राशि की मांग की, जिस पर रुस्तम ने 500 रुपए के 7 बंडलों में कुल 3 लाख 50 हजार रुपए दिए।


श्मशान की मिट्टी लाने के बहाने फरार

पीड़ित के अनुसार, तांत्रिक मयंक दास ने उसे बाहर बैठने को कहा और करीब रात 10:30 बजे तक पूजा करता रहा। इसके बाद दोनों आरोपी श्मशान की मिट्टी लाने की बात कहकर नोटों से भरा थैला सौंपकर बाइक से फरार हो गए।

थैले में निकले नकली नोट

काफी देर तक आरोपियों के वापस नहीं लौटने पर जब थैला खोला गया तो उसमें असली नोटों की जगह नकली नोटों के बंडल निकले। राहुल भारती को फोन किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद पीड़ित देर रात गुढ़ियारी थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।


4 घंटे की तलाश के बाद संदेही हिरासत में

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 4 घंटे की जांच के बाद भिलाई से दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि ठगी करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix