February 9, 2026
Durg : तितुरडीह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Durg : तितुरडीह में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2 किलो से अधिक गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Feb 9, 2026

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तितुरडीह क्षेत्र से गांजा बेचते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही 2200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि तितुरडीह इलाके में पुरानी शराब दुकान के पास एक व्यक्ति सफेद-हरे रंग के झोले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध पर नजर रखी।

 

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी

जब पुलिस टीम सरकारी वाहन से मौके पर पहुंची, तो एक व्यक्ति झोला लेकर खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोपाल नाग (38 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-19, तितुरडीह, मस्जिद के पास बताया।

 

झोले से गांजा और जेब से नकदी बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के झोले से पारदर्शी सेलो टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद किए गए। जांच करने पर दोनों पैकेटों में गांजा पाया गया। वहीं आरोपी की पेंट की जेब से 2200 रुपये नकद भी बरामद हुए।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर मादक पदार्थ की जांच की। जब्त गांजे का कुल वजन 2 किलो 30 ग्राम पाया गया। इसके बाद गांजे को सीलबंद कर जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix