February 9, 2026
Balod में बदमाशों ने हमाल पर किया जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Balod में बदमाशों ने हमाल पर किया जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Feb 9, 2026

छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बीच रास्ते बाइक अड़ाकर खड़े युवकों को हटने के लिए कहना एक हमाल को भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोद दिया। हमले में युवक की अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया है।

आमापारा इलाके में हुई वारदात

घटना बालोद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-14 आमापारा की है। पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी दोपहर करीब 3:30 बजे यह वारदात हुई। तीन युवक सिंचाई कॉलोनी से शराब दुकान जाने वाले शॉर्टकट रास्ते पर बाइक अड़ाकर खड़े थे।

 

रास्ता रोकने पर हुआ विवाद

इसी दौरान खपरी (मालीघोरी) निवासी हमाल धर्मेंद्र ठाकुर (25) अपने दोस्त प्रवीण निर्मलकर (25) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गौठान के ब्रेकर के पास रास्ता बाधित होने पर प्रवीण ने युवकों से बाइक हटाने को कहा। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

 

माफी मांगने के बाद भी बेरहमी से हमला

पीड़ित धर्मेंद्र ठाकुर के अनुसार, वे और उनका साथी लगातार माफी मांगते रहे, लेकिन आरोपी नहीं माने। मौके पर लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, फिर भी आरोपी बेरहमी से हमला करते रहे।

 

400 मीटर तक दौड़ाकर किया हमला

किसी तरह दोनों वहां से भागे, लेकिन करीब 400 मीटर दूर ब्रह्माकुमारी आश्रम मार्ग के पास खरखरा केनाल के नजदीक आरोपियों ने प्रवीण को दोबारा पकड़ लिया। यहां पेट, पीठ और सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए गए।

पेट की अंतड़ियां बाहर आईं, रायपुर रेफर

हमले में प्रवीण निर्मलकर की पेट की अंतड़ियां बाहर निकल आईं। राहगीरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।

युवती से मिलने आए थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी गुंडरदेही से दो बाइक में सवार होकर आमापारा में एक युवती से मिलने पहुंचे थे। बातचीत के बाद वे सिंचाई कॉलोनी के तिराहे पर खड़े हो गए, जहां यह विवाद हुआ।

ऑनलाइन मंगाए पेन-चाकू से हमला

टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपियों में से एक ने ऑनलाइन मंगाया पेननुमा चाकू इस्तेमाल किया था। पुलिस ने चाकू, 4 मोबाइल और एक पल्सर बाइक जब्त की है।


नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

मामले में अमन सोनी (24), गुलशन साहू (20) और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 109, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix