
Raipur में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार
नॉर्थ जोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नॉर्थ जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खरीदी-बिक्री पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 08 फरवरी 2026 को थाना खम्हारडीह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडी नगर स्थित खाली मैदान के पास एक युवक अपने पास प्रतिबंधित नशीली सामग्री रखकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव राधवानी पिता केवल राधवानी, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिव मंदिर वीआईपी स्टेट कॉलोनी, थाना खम्हारडीह, रायपुर बताया।
38 नग नशीली टेबलेट बरामद
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजपैम की कुल 38 नग बरामद की गईं। जब्त टेबलेट की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार 200 रुपये बताई गई है।
कोई वैध दस्तावेज नहीं कर सका पेश
आरोपी से नशीली टेबलेट रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और सभी नशीली टेबलेट जब्त कर लीं।
नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत धारा 21(क) एवं 22 नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



