February 10, 2026
सुबह कमरे से नहीं निकली बेटी, फंदे में लटक रही थी लाश

सुबह कमरे से नहीं निकली बेटी, फंदे में लटक रही थी लाश

Feb 9, 2026

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर की 17 वर्षीय बेटी की लाश रविवार सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सुबह नहीं खुला कमरे का दरवाजा
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोन निवासी सुखीराम पटेल की 17 वर्षीय बेटी ईश्वरी पटेल शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे जब परिजन उठे तो ईश्वरी का कमरा अंदर से बंद मिला।

खिड़की तोड़ते ही उड़े होश
परिजनों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की तोड़कर जब अंदर झांककर देखा गया, तो सभी के होश उड़ गए। ईश्वरी पंखे से फांसी के फंदे पर झूलती मिली। यह दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना तुरंत पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या के कारणों की जांच
फिलहाल युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि ईश्वरी की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix