February 10, 2026
भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

भानुप्रतापपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Feb 9, 2026

भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर दर्दनाक दुर्घटना
भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर–दल्ली राजहरा मार्ग पर ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे, तभी लौह अयस्क से भरे एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

ट्रक के नीचे फंसे युवक, 50 मीटर तक घसीटे गए
जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक युवक ग्राम साल्हे के निवासी थे। हादसे के दौरान एक युवक ट्रक के नीचे फंस गया, जबकि दूसरा ट्रक के पिछले चक्कों में दब गया। बताया जा रहा है कि ट्रक दोनों युवकों को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बाइक और शव निकालने जेसीबी की ली गई मदद
घटना की सूचना मिलते ही कच्चे पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक के नीचे फंसी बाइक और शवों को निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन की सहायता लेनी पड़ी।

एक घंटे तक बाधित रहा यातायात
हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और स्थिति सामान्य कराई।

ट्रक चालक फरार, बाद में किया आत्मसमर्पण
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद उसने कच्चे पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix