February 8, 2026
Durg :  सुपेला से लापता तीन बालिकाएं Bilaspur में मिलीं, 24 घंटे के भीतर 4 विशेष टीमों ने ढूंढ निकाला

Durg : सुपेला से लापता तीन बालिकाएं Bilaspur में मिलीं, 24 घंटे के भीतर 4 विशेष टीमों ने ढूंढ निकाला

Feb 8, 2026

दुर्ग/सुपेला: दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र से लापता हुई तीन नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घर से नाराज होकर निकलीं ये तीनों बालिकाएं बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर मिलीं। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 4 विशेष टीमों का गठन किया था, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों और रेलवे पुलिस की मदद से बालिकाओं का पता लगाया।

घर से नाराज होकर निकली थीं बालिकाएं

पुलिस के अनुसार, 6 फरवरी की शाम करीब 4 बजे सुपेला के अर्जुन नगर (कैंप-1) की रहने वाली तीन बालिकाएं अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं मिलने पर 7 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सीसीटीवी और रेलवे पुलिस का मिला साथ

विशेष टीमों ने सुपेला और आसपास के क्षेत्रों के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) को बालिकाओं के हुलिए और फोटो साझा किए गए। समन्वित कार्रवाई के दौरान रेलवे पुलिस ने तीनों बालिकाओं को उसलापुर (बिलासपुर) में पहचान लिया और उन्हें दस्तयाब किया।

सुरक्षित चिल्ड्रन होम में रखी गईं बेटियां

बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल उन्हें बिलासपुर के चिल्ड्रन होम में रखा गया है। दुर्ग पुलिस की एक टीम परिजनों के साथ बिलासपुर के लिए रवाना हो चुकी है, जहां कानूनी औपचारिकताओं के बाद बालिकाओं को उनके माता-पिता को सौंप दिया जाएगा।।इस त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी (बालक विरुद्ध अपराध) चित्रा वर्मा, सुपेला पुलिस स्टाफ, महिला एवं बाल सुरक्षा इकाई और चाइल्ड लाइन की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix