February 8, 2026
उधारी के चक्कर में खूनी संघर्ष:  घर में घुसकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

उधारी के चक्कर में खूनी संघर्ष:  घर में घुसकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

Feb 8, 2026

तिल्दा-नेवरा : रायपुर ग्रामीण के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में उधारी की रकम को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पैसों की मांग करने पहुंचे तीन युवकों और उनके एक नाबालिग साथी ने एक घर में घुसकर युवक पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। तिल्दा-नेवरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के महज कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को दबोच लिया है।

हत्या की नीयत से आधी रात घर में घुसे आरोपी

पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना ग्राम तुलसी नेवरा की है। पीड़ित दुर्गेश धृतलहरे ने आरोपियों से कुछ रकम उधार ली थी। शनिवार की रात आरोपी इन्द्रा सांवरा, विजय ध्रुव, वेदनारायण यादव और उनका एक नाबालिग साथी धारदार चाकू लेकर दुर्गेश के घर पहुंचे। आरोपियों ने पहले घर का दरवाजा बलपूर्वक तोड़ा और भीतर घुसकर पैसों की मांग करने लगे।

जांघ पर किया चाकू से वार

जब दुर्गेश ने रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने दुर्गेश की बाईं जांघ पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायल दुर्गेश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर थाना प्रभारी ने टीम गठित की और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के नाम

  •  इन्द्रा सांवरा (19 वर्ष)
  •   विजय ध्रुव (19 वर्ष)
  •   वेदनारायण यादव उर्फ वेदू (21 वर्ष)
  •   विधि से संघर्षरत बालक (01 नाबालिग)

जप्त सामग्री और धाराएं

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और 70 हजार रुपये कीमत की स्कूटी जप्त कर ली है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 109(1), 331(6), 296 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, नाबालिग साथी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix