February 8, 2026
Raipur: पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर FIR दर्ज, जानिए मामला

Raipur: पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर FIR दर्ज, जानिए मामला

Feb 8, 2026

रायपुर: राजधानी रायपुर में विवादों से पुराना नाता रखने वाले शोएब ढेबर एक बार फिर पुलिस की फाइलों में आ गए हैं। पूर्व महापौर एजाज ढेबर के भतीजे और शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने स्कूल संचालक से बदसलूकी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शोएब का आक्रामक रवैया साफ नजर आ रहा है।

कार में टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे की है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करने वाले आरबी मिश्रा (निवासी विधायक कॉलोनी) राम मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एंडेवर कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जब मिश्रा ने चालक (शोएब ढेबर) को सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी, तो वह आगबबूला हो गया।

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शोएब ढेबर ने बीच सड़क पर गाड़ी रोककर आरबी मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि शोएब ने न केवल उन्हें गंदी गालियां दीं, बल्कि रसूख का धौंस दिखाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया।

विवादों का ‘ढेबर’ कनेक्शन: पहले भी जा चुके हैं जेल

शोएब ढेबर का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जो रायपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है:

  1.   जेल में अवैध घुसपैठ (2025): अगस्त 2025 में बिना अनुमति जेल के मुलाकात कक्ष में घुसने और प्रहरियों से बदसलूकी के कारण उन पर कैदियों से मिलने का प्रतिबंध लगा था।
  2.   क्लब में मारपीट (2024): जूक क्लब की पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने को लेकर हुए विवाद में एक कारोबारी को पीटने के आरोप में जेल जा चुके हैं।
  3.   फायरिंग मामला: करीब 5 साल पहले आईपी क्लब में हुई फायरिंग की घटना में भी शोएब की गिरफ्तारी हुई थी।

पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपी की तलाश

तेलीबांधा पुलिस ने आरबी मिश्रा की लिखित शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर शोएब ढेबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो साक्ष्य के तौर पर शामिल किया गया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix