March 4, 2026
Online Share Trading के नाम पर 41 लाख की धोखाधड़ी, CBI ने हरियाणा से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Online Share Trading के नाम पर 41 लाख की धोखाधड़ी, CBI ने हरियाणा से मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

Jul 2, 2025

पद्मनाभपुर, 01 जुलाई 2025

पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दुर्गा इंटरप्राइजेस के फर्जी बोर्ड का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह किया और 41,52,500 रुपये की ठगी की।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 मई 2025 को विद्युत नगर निवासी मयंकपुरी गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज की कि वह शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं। 16 मई से 21 मई 2025 के बीच एक अज्ञात मोबाइल धारक ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने एक ट्रेडिंग वेबसाइट का लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन करवाया और कम्प्यूटर व इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग कर छद्मवेश में प्रार्थी से 41,52,500 रुपये हड़प लिए। इस शिकायत पर थाने में अपराध क्रमांक 166/2025, धारा 318(4) बीएनएस और 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान बैंक ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि प्रार्थी ने 19 मई 2025 को दुर्गा इंटरप्राइजेस के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खाते में अपने आईसीआईसीआई बैंक खाते से 2 लाख और 3 लाख रुपये भेजे। इसके बाद 20 मई 2025 को फिर से 15 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसी खाते में ट्रांसफर किए गए। साइबर सेल की मदद से खाते की जानकारी जुटाने पर पता चला कि यह खाता करनाल, हरियाणा के मेन बाजार निवासी साहिल सिंघला का है।

पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर करनाल भेजी। जांच में पाया गया कि दुर्गा इंटरप्राइजेस के नाम से कोई दुकान या कार्यालय मौजूद नहीं था। आरोपी ने गुमराह करने के लिए फर्जी बोर्ड लगाया था। टीम ने घेराबंदी कर साहिल सिंघला को हिरासत में लिया और ट्रांजिट रिमांड पर पद्मनाभपुर, दुर्ग लाया।

जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में 20 लाख रुपये जमा थे। साहिल सिंघला के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों के 12 थानों में साइबर धोखाधड़ी के मामले पहले से दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और साक्ष्य संकलन में जुटी है।

गिरफ्तार आरोपी:
साहिल सिंघला, मेन बाजार, करनाल (हरियाणा)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix