February 9, 2026
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ा गया, एंबुलेंस बनाकर करते थे वारदात

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह पकड़ा गया, एंबुलेंस बनाकर करते थे वारदात

Feb 8, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने ट्रांसफार्मर और केबल वायर चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर क्षेत्र के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 17 लाख 30 हजार रुपये कीमत का चोरी का सामान जब्त किया गया है।

एंबुलेंस बनाकर करते थे चोरी, किसी को नहीं होता था शक
हैरानी की बात यह है कि यह गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बोलेरो वाहन को एंबुलेंस के रूप में इस्तेमाल करता था। वाहन पर “एंबुलेंस” लिखा होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को किसी तरह का संदेह नहीं होता था, जिससे आरोपी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।

हले करते थे रेकी, फिर रात में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य पहले गांवों में लगे पुराने या खराब ट्रांसफार्मर और केबल वायर की रेकी करते थे। वे मोबाइल फोन से ट्रांसफार्मर और तारों की तस्वीरें खींचकर अपने साथियों को भेजते थे। इसके बाद रात के समय पिकअप वाहन और एंबुलेंस लिखी बोलेरो से मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर और कॉपर वायर चोरी कर लेते थे।

शिकायत के बाद खुला पूरा मामला
इस पूरे मामले की शुरुआत शिवरीनारायण थाना में कनिष्ठ यंत्री मनोज कुमार सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि ग्राम दुरपा में 13-14 जनवरी की रात ट्रांसफार्मर से करीब 230 किलो कॉपर वायर चोरी हुआ था। इसके बाद 22 जनवरी को ग्राम लोहर्सी में भी ट्रांसफार्मर से लगभग 200 किलो कॉपर तार चोरी होने की घटना सामने आई।

कबाड़ी दुकान से मिला चोरी का सामान
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि रिस्दा गांव स्थित एक कबाड़ी दुकान में चोरी का कॉपर वायर खपाया जा रहा है। पुलिस ने कबाड़ी दुकान में दबिश दी, जहां से भारी मात्रा में चोरी का कॉपर तार बरामद किया गया। पूछताछ में कबाड़ी संचालक कुंदन वानी ने गिरोह के सदस्यों और उनके काम करने के तरीके का खुलासा किया।

10 से ज्यादा वारदातों को दे चुके हैं अंजाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह अब तक बलौदा बाजार, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला व अकलतरा थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।

17.30 लाख का सामान जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रांसफार्मर, कॉपर वायर, एल्युमिनियम तार, चार मोबाइल फोन, छोटा हाथी वाहन, बोलेरो एंबुलेंस और कटर मशीन जब्त की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 17 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix