February 10, 2026
पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Feb 8, 2026

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैजलपुर में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टांगी और डंडा भी बरामद किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

छट्ठी कार्यक्रम के विवाद से शुरू हुई रंजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बैजलपुर निवासी हंषराज कश्यप ने बलौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को गांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम के दौरान नाचने-बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था, लेकिन उसी विवाद को लेकर आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही।

घर के पास घेरकर किया हमला
घटना की रात करीब 8:30 बजे, हंषराज कश्यप अपने घर के पास मौजूद था, तभी लोकेश केवट वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट भी मौके पर पहुंच गए। चारों ने मिलकर हाथ-मुक्कों, डंडा और टांगी से हंषराज पर हमला कर दिया।

सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें
हमले के दौरान हंषराज के सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

अस्पताल में कराया गया इलाज
घायल हंषराज को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल सूचना दी गई।

एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर बलौदा पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। पीड़ित के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

हथियारों सहित चारों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लोकेश केवट, अश्वनी केवट, मनमोहन गांधी और भोला प्रसाद केवट को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने मारपीट की घटना को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई टांगी और डंडा जब्त कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix