February 7, 2026
Durg : बंद मकान में चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

Durg : बंद मकान में चोरी का खुलासा, महिला आरोपी गिरफ्तार

Feb 7, 2026

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बंद मकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि बरामद की है।

जनवरी माह में हुई थी चोरी की घटना

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 के मध्य एक बंद मकान में चोरी की घटना घटित हुई थी। प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगद राशि चोरी कर ली।


अपराध दर्ज कर शुरू की गई विवेचना

मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 118/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में महिला आरोपी ने किया अपराध स्वीकार

हिरासत में ली गई महिला की पहचान जागेश्वरी मार्कण्डे (26 वर्ष), निवासी नवापारा, शीतला मंदिर के पास, दुर्ग के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।


₹3.42 लाख का माल बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹3,42,600/- बताई जा रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix