February 8, 2026
बलौदाबाजार में मानवता शर्मसार: बीमार 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, मकान मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार में मानवता शर्मसार: बीमार 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, मकान मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 7, 2026

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 64 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार और अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला के साथ मकान मालिक और उसके साथी युवक ने गैंगरेप किया। इस अमानवीय घटना का खुलासा तब हुआ, जब एक पड़ोसी महिला पीड़िता का हालचाल जानने उसके घर पहुंची।

घर के भीतर आपत्तिजनक हालत में मिले आरोपी

6 फरवरी की दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसी महिला जब बुजुर्ग के कमरे में दाखिल हुई, तो उसने देखा कि एक युवक शराब के नशे में महिला के कपड़े उठाकर उसके निजी अंगों से छेड़छाड़ कर रहा था। पीड़िता डायपर पहने हुई थी और उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।


आरोपी ने गवाह महिला पर भी किया हमला

पड़ोसी महिला को देखते ही आरोपी घबरा गया और उसे डराने-धमकाने लगा। उसने महिला को दौड़ाया और जान से मारने की कोशिश भी की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर बाहर निकली, जिसके बाद आरोपी ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

पुलिस को सूचना, दो घंटे में गिरफ्तारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज की और महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


मकान मालिक ही निकला साजिशकर्ता

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय श्याम यादव (निवासी नयापारा) और 64 वर्षीय मोहन दास पंजवानी के रूप में हुई है। मोहन दास पंजवानी उसी मकान का मालिक है, जहां पीड़िता किराए पर रहती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मकान मालिक ने ही अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix