
बलौदाबाजार में मानवता शर्मसार 64 वर्षीय अस्वस्थ वृद्धा से कथित गैंगरेप
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 64 वर्षीय अस्वस्थ वृद्धा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और आघात देखा जा रहा है।

असहाय स्थिति का उठाया गया फायदा
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता लंबे समय से अस्वस्थ थी और चलने-फिरने में असमर्थ थी। वह उसी परिसर में रहती थी, जहां आरोपी भी निवासरत थे। आरोप है कि महिला की लाचार और असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसके साथ घिनौना और अमानवीय कृत्य किया।
मकान मालिक समेत दो आरोपी हिरासत में
इस जघन्य मामले में पीड़िता के मकान मालिक मोहन दास पंजवानी और एक अन्य आरोपी श्याम यादव, निवासी नयापारा, आज़ाद चौक के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
6 फरवरी की बताई जा रही घटना
बताया जा रहा है कि यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई। मामले की जानकारी सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस और प्रशासन ने लिया संज्ञान
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



