February 8, 2026
Raipur : कुत्ता घुमाने से मना करने पर प्राइवेटकर्मी से मारपीट, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

Raipur : कुत्ता घुमाने से मना करने पर प्राइवेटकर्मी से मारपीट, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

Feb 7, 2026

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दी नगर कॉलोनी में कुत्ता घुमाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलोनी में टहल रहे एक प्राइवेटकर्मी को तीन लोगों ने मिलकर जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुत्ते के काटने की आशंका जताने पर शुरू हुई बहस

पीड़ित सुभादिप चक्रबर्ती ने पुलिस को बताया कि वह शताब्दी नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। 5 फरवरी 2026 की रात करीब 10:45 बजे वह कॉलोनी में टहल रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति अपने कुत्ते को घुमा रहा था। कुत्ते के काटने की आशंका को देखते हुए सुभादिप ने उससे सावधानी बरतने को कहा, जिस पर आरोपी उससे बहस करने लगा।


रात 11 बजे स्कूटी निकालते समय किया हमला

पीड़ित के अनुसार, रात करीब 11 बजे जब वह अपने किराए के मकान से स्कूटी लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी कॉलोनी के तीन लोग शताब्दी नगर के पास पहुंचे। तीनों ने “तू मेरे कुत्ते को काटेगा बोलेगा” कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और एकराय होकर हाथ-मुक्के और लातों से मारपीट की।

हमले में पैर, कमर और चेहरे पर आई चोट

मारपीट के दौरान सुभादिप के बाएं पैर, कमर और दाहिने गाल में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपनी पत्नी जॉली चक्रवर्ती को दी। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


6 फरवरी को दर्ज कराई गई शिकायत

इलाज के बाद पीड़ित ने 6 फरवरी 2026 को तेलीबांधा थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।


सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपियों की शिनाख्त के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix