
भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की टेडेसरा में चाकू मारकर हत्या
ताज़ा अपडेट
दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गए थे प्रशांत, देर रात हुई वारदात
राजनांदगांव: टेडेसरा में एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी है। भिलाई के रिसाली, मैत्री नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत तिवारी की दोस्त के जन्मदिन की पार्टी के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे पर टेडेसरा स्थित अपना ढाबा में हुई।
सोमनी थाना के जांच अधिकारी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशांत तिवारी अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने ढाबे पर पहुंचा था। रात गहराने पर ढाबा बंद होने वाला था। खाना खाने के बाद प्रशांत वाशबेसिन में हाथ धो रहा था, तभी रुआबांधा से आए मोपेड सवार पांच युवक वहां खाना खाने पहुंचे। इस दौरान प्रशांत के हाथ से पानी छिटककर एक युवक पर गिर गया। इससे नाराज युवकों ने आक्रोश में आकर प्रशांत पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल प्रशांत को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशांत के परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें
राजनांदगांव, सोमनी: हमारा ढाबा में रिसाली के प्रशांत तिवारी की 6-7 लड़कों ने की चाकूबाजी से दर्दनाक हत्या https://walkietalkienews.com/rajnandgaon-somni-hamara-dhaba-me-risali-k-prabhat-tiwari-ki-6-7-ladko-ne-ki-chakubazi-se-dardnak-hatya/
अधिक जानकारी देखें वीडियो में
https://www.instagram.com/reel/DLkwAxkIn7k/?igsh=MTBzZmR0MXNhaTA4bw==
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



