February 8, 2026
नवलगढ़ के नानसा गेट ब्रांच में बड़ा PNB फ्रॉड, दो आरोपी गिरफ्तार

नवलगढ़ के नानसा गेट ब्रांच में बड़ा PNB फ्रॉड, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 7, 2026

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से बैंकिंग व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बड़ा मामला सामने आया है। नवलगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नानसा गेट शाखा में गोल्ड लोन घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सस्पेंड ब्रांच मैनेजर अमित जांगिड़ और उसके सहयोगी प्राइवेट कर्मचारी (बैंक मित्र/बीसी संचालक) संतोष सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिसमें फर्जी लोन के अलावा बैंक लूट और आत्महत्या की साजिश तक शामिल है।

120-130 फर्जी खातों से करोड़ों रुपये निकाले
प्रारंभिक जांच के अनुसार, अमित जांगिड़ और संतोष सैनी ने मिलकर करीब 120 से 130 फर्जी गोल्ड लोन खाते बनाए। इनके जरिए बैंक से करोड़ों रुपये निकाले गए। कुल घोटाले की राशि लगभग 6.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एक ही सोने के आभूषणों को बार-बार फिजिकल रूप से दिखाकर, बिना सोने के या रिश्तेदारों-परिचितों के नाम पर लोन पास किए गए। बैंक के स्ट्रांग रूम से करीब 4 किलो 198 ग्राम (73 पैकेट) असली सोना गायब कर नकली आभूषण रख दिए गए थे।

फ्रॉड छुपाने के लिए बैंक लूट की सुपारी दी
आरोपियों ने घोटाले को छुपाने के लिए सनसनीखेज प्लान बनाया। अमित जांगिड़ ने बदमाशों को बैंक लूटने की सुपारी दी और 20 लाख रुपये एडवांस में दिए। बैंक की रेकी भी करवाई गई थी। योजना थी कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में बैंक में लूट करवाई जाए और नकली गोल्ड की लूट दिखाकर पूरा मामला दबा दिया जाए

सुसाइड प्लान और 4 करोड़ का बीमा
हैरानी की बात यह है कि अमित जांगिड़ ने खुद के सुसाइड का प्लान भी तैयार रखा था। उसने पिछले साल ही करीब 4 करोड़ रुपये का बीमा करवा लिया था, ताकि मामला खुलने पर आत्महत्या कर परिवार को बीमा क्लेम मिल सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने शेयर मार्केट में 2.5 करोड़ का नुकसान झेला था, जिसकी भरपाई के लिए यह घोटाला किया गया।

दो साल से चल रहा था फर्जीवाड़ा, अप्रैल-मई 2024 में सबसे ज्यादा निकासी
एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि यह फर्जीवाड़ा पिछले दो साल से चल रहा था, लेकिन अप्रैल-मई 2024 में सबसे ज्यादा रकम निकाली गई। फ्रॉड से निकाले गए पैसों से अमित जांगिड़ ने पत्नी के नाम जमीन, महंगी कारें, बुलेट बाइक, पिकअप वाहन, सीकर में तीन मंजिला मकान, डेयरी फार्म और जयपुर में प्रॉपर्टी खरीदी। वहीं, कम वेतन वाले संतोष सैनी ने भी दुकानें, प्लॉट और मकान खरीद लिए।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix