February 8, 2026
Ambikapur: में फायरिंग की सनसनीखेज घटना

Ambikapur: में फायरिंग की सनसनीखेज घटना

Feb 7, 2026

देवीगंज रोड स्थित होटल देव के पास चली गोलियां, इलाके में दहशत
अंबिकापुर। शहर के देवीगंज रोड स्थित होटल देव के पास शुक्रवार शाम फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग सहम गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही सरगुजा जिले के एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी राहुल बंसल और कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर होटल परिसर में प्रवेश किया और जांच शुरू की।

फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं
एएसपी अमोलक सिंह ने फिलहाल फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है मामला
मौके से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के पीछे आपसी विवाद का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के अनुसार शाम के समय होटल संचालक हनी सिंह का पीछा किए जाने की बात सामने आई है। बनारस रोड पर फोरव्हीलर सवार कुछ लोगों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश की गई थी। यह पूरा मामला पुलिस जांच के दायरे में है और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है।

होटल संचालक के घर से 6 पिस्टल बरामद
जांच के दौरान पुलिस ने होटल संचालक हनी सिंह के घर से कुल 6 पिस्टल बरामद की हैं। पुलिस ने सभी हथियारों के वैध दस्तावेज तलब किए हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है। हनी सिंह की भूमिका और हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। एहतियातन पुलिस ने शहर में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix