February 6, 2026
Durg : बीमा राशि हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Durg : बीमा राशि हड़पने के लिए फर्जी लूट की कहानी रचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Feb 6, 2026

बीमा अथवा मुआवजा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी गढ़ने वाले एक युवक को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाना कुम्हारी क्षेत्र में लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन सतर्क जांच और पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया।

लूट की झूठी सूचना से मचा हड़कंप

दिनांक 05 फरवरी 2026 को ग्राम कुगड़ा निवासी नितेश देवांगन ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ज्वेलरी खरीदकर लौटते समय कुगड़ा रोड स्थित सार्थक होम के पास तीन अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार दिखाकर उससे सोने की ज्वेलरी और नकद राशि लूट ली है। सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन प्रार्थी द्वारा बताए गए किसी भी संदिग्ध का कोई फुटेज नहीं मिला।


सख्त पूछताछ में टूटी फर्जी कहानी

प्रकरण संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने प्रार्थी से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसने बीमा/मुआवजा राशि प्राप्त करने की नीयत से लूट की झूठी सूचना दी थी। कथित लूटी गई ज्वेलरी उसने अपनी ही दुकान में छिपाकर रखी थी।

ज्वेलरी दुकान से बरामद

आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने उसकी दुकान से
07 जोड़ी टाप्स और 05 जोड़ी बाली,
कुल लगभग 30 ग्राम सोने की ज्वेलरी बरामद की।


वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

लोक सेवक को जानबूझकर झूठी सूचना देने के अपराध में आरोपी नितेश देवांगन के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix