February 6, 2026
रायपुर पश्चिम जोन में चाकूबाज़ों और बदमाशों पर पुलिस का बड़ा अभियान

रायपुर पश्चिम जोन में चाकूबाज़ों और बदमाशों पर पुलिस का बड़ा अभियान

Feb 6, 2026

राजधानी रायपुर को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के उद्देश्य से रायपुर पश्चिम जोन पुलिस ने चाकूबाज़ों और आदतन बदमाशों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में 5 और 6 फरवरी 2026 को यह विशेष कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 76 बदमाशों को पकड़कर थानों में तस्दीक की गई।


डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में चला विशेष अभियान
अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर और मुजगहन थाना क्षेत्रों में सघन जांच और धरपकड़ की गई।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण
•थाना टिकरापारा – 22
•आर्म्स एक्ट: 01
•धारा 170 BNSS: 06
•थाना कबीर नगर – 03
•थाना राजेंद्र नगर – 02
•आर्म्स एक्ट: 01
•धारा 170 BNSS: 01
•थाना डीडी नगर – 05
•आर्म्स एक्ट: 01
•थाना आमानाका – 12
•धारा 170 BNSS: 07
•थाना आज़ाद चौक – 08
•थाना पुरानी बस्ती – 11
•धारा 170 BNSS: 01
•थाना सरस्वती नगर – 13

धारदार हथियार बरामद, 3 आरोपी जेल भेजे गए

अभियान के दौरान तलाशी में 3 व्यक्तियों के पास से धारदार हथियार बरामद किए गए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

15 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

इसके अलावा 15 सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को थानों में तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की गई तथा आपराधिक रिकॉर्ड को अपडेट किया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix