February 6, 2026
Raipur : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, लाखों की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raipur : दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग, लाखों की उगाही करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Feb 6, 2026

रायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ ज़ोन के निर्देशन में थाना पंडरी पुलिस ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग करते हुए लाखों रुपये की उगाही करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

प्रार्थिया द्वारा थाना पंडरी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वह वर्ष 2019 से 2025 तक रिलायंस स्टोर में कार्यरत थी। इसी दौरान आरोपी नित्या कुमार बरिहा भी उसी स्टोर में काम करता था। आरोपी ने विवाह का प्रलोभन देकर मोवा-पंडरी स्थित किराए के मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


पैसे की मांग और ऑनलाइन लेन-देन

आरोपी ने पैसे की आवश्यकता बताकर दिनांक 18 जनवरी 2025 को प्रार्थिया से 52,000 रुपये ऑनलाइन प्राप्त किए। बाद में जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाए जाने की बात कहकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।


अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर की लाखों की उगाही

पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने ऑनलाइन और नकद माध्यम से कुल 3,67,000 रुपये की उगाही की। पीड़िता की शिकायत पर थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 02/2026, धारा 69 बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


फरार आरोपी की तलाश में लगी पुलिस टीम

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी, क्योंकि आरोपी घटना के बाद से फरार था।

आरोपी गिरफ्तार, धाराएं बढ़ाई गईं

पुलिस टीम को मिली महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर आरोपी नित्या कुमार बरिहा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल फोन प्रस्तुत नहीं किया गया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी व ब्लैकमेलिंग की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 308(2) एवं 238 बी.एन.एस. जोड़ी गई।


आरोपी का विवरण

नाम: नित्या कुमार बरिहा
पिता का नाम: लखेराम बरिहा
उम्र: 30 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix