
पशु क्रूरता के मामले में दुर्ग पुलिस की सख्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग। थाना छावनी क्षेत्र में घरेलू पशु के साथ क्रूरता कर उसकी हत्या करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
लोहे के हथौड़े से की गई थी पशु की निर्मम हत्या
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा घरेलू पशु के साथ अत्यधिक क्रूरता करते हुए लोहे के हथौड़े से मारपीट की गई, जिससे पशु की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

मामला दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत धारा 325(3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान आरोपी बाबूराव उर्फ पण्डू (55 वर्ष) निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग की पहचान कर उसे 06 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
घटनास्थल से हथौड़ा जप्त
घटना जलेबी चौक के पास, सुंदर नगर नाला क्षेत्र, थाना छावनी, जिला दुर्ग में घटित हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का हथौड़ा जप्त किया है।
न्यायालय में पेश, वैधानिक कार्यवाही जारी
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



