
Korba में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 11 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने क्रूरता से दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने घर से दूर झाड़ियों में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।

कैसे हुई वारदात
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी बुधराम मरकाम उर्फ धनरसिया (42 वर्ष) ने उसे लकड़ी बीनने के बहाने पास की झाड़ियों में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता चीखती हुई घर पहुंची और डरते-डरते अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
परिजनों की त्वरित कार्रवाई
बच्ची के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी बुधराम मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था और दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे।

पुलिस और अस्पताल की कार्रवाई
एडिशनल एसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को लकड़ी बीनने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर अनैतिक कृत्य किया। मामले में तुरंत FIR दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच चल रही है। पीड़ित बच्ची को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



