February 7, 2026
Kanker में दर्दनाक सड़क हादसा

Kanker में दर्दनाक सड़क हादसा

Feb 6, 2026

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों की मौत, चार घायल
कांकेर। जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से कार में सवार दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

माकड़ी ढाबा जा रहे थे कार सवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कांकेर से माकड़ी ढाबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix