March 4, 2026
Raipur : फोटो कॉपी दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Raipur : फोटो कॉपी दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

Feb 5, 2026

रायपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक फोटो कॉपी दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।



रात में ताला तोड़कर की थी चोरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुनील मिश्रा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कलेक्ट्रेट परिसर में जिला अभियोजन कार्यालय के पास स्थित उनकी “प्रतिक्षा फोटो कॉपी” दुकान में 2 और 3 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर प्रवेश किया। आरोपी दुकान की दराज में रखी नगद राशि और एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गया था।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

प्रार्थी की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 66/26 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान राजा तालाब, नई बस्ती निवासी मोहम्मद इजहान के रूप में की गई।

चोरी की रकम और मोबाइल बरामद

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1200 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: मोहम्मद इजहान खान
पिता: स्व. मुस्ताक खान
उम्र: 28 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix