
रायपुर पश्चिम पुलिस का बड़ा अभियान : एक सप्ताह में 162 फरार वारंटी गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल
रायपुर। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन में रायपुर पश्चिम जोन पुलिस द्वारा फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विगत एक सप्ताह के भीतर विशेष अभियान चलाकर कुल 162 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चला विशेष अभियान
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा एवं पश्चिम जोन के सहायक पुलिस आयुक्तों के नेतृत्व में यह अभियान थाना आज़ाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, आमानाका, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, टिकरापारा, राजेंद्र नगर एवं मुजगहन थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की सघन पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थानावार की गई कार्रवाई का विवरण
•थाना टिकरापारा : स्थायी वारंट – 18, गिरफ्तारी वारंट – 20
•थाना कबीर नगर : स्थायी वारंट – 16, गिरफ्तारी वारंट – 01
•थाना राजेंद्र नगर : स्थायी वारंट – 10, गिरफ्तारी वारंट – 09
•थाना डीडी नगर : स्थायी वारंट – 09, गिरफ्तारी वारंट – 06
•थाना आमानाका : स्थायी वारंट – 09, गिरफ्तारी वारंट – 05
•थाना आज़ाद चौक : स्थायी वारंट – 07, गिरफ्तारी वारंट – 13
•थाना पुरानी बस्ती : स्थायी वारंट – 03, गिरफ्तारी वारंट – 14
•थाना सरस्वती नगर : स्थायी वारंट – 01, गिरफ्तारी वारंट – 15
•थाना मुजगहन : स्थायी वारंट – 01, गिरफ्तारी वारंट – 05

गंभीर अपराधों में फरार आरोपी पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटी चोरी, लूट, मारपीट, नारकोटिक्स एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य गंभीर प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



