
जालंधर में शराबी पिता ने 5 साल की बेटी की हत्या की
जालंधर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी निहारिका की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे खाना मांग रही थी और उसका शराब पीने का मजा खराब हो रहा था।

जमीन पर पटककर चुन्नी से गला दबाया
आरोपी पिता अरविंदर ने पहले बच्ची को थप्पड़ मारा, फिर धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय वह नशे में था।
मां के आने पर कबूला जुर्म
जब मां नेहा काम से घर लौटी तो बेटी बेसुध हालत में पड़ी थी। पूछने पर आरोपी ने कहा, “अब ये नहीं उठेगी, मुझसे गलती हो गई।” बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी काम पर थी, घर में अकेला था पिता
परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला है और पिछले 6 साल से जालंधर में किराए के मकान में रह रहा था। घटना के दिन मां काम पर थी और पिता छुट्टी लेकर घर पर शराब पी रहा था।
शराब की लत ने उजाड़ दिया परिवार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शराब का आदी था। वह काम पर नहीं जाता था और पत्नी की कमाई से ही शराब पीता था। पड़ोसियों के मुताबिक, वह अक्सर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करता था।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर
शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी बार-बार यही कह रहा है कि उससे “गलती हो गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



