March 5, 2026
Durg: सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Durg: सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Feb 5, 2026

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बिल्डिंग ठेकेदार के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ग्राम मोतीपुर खम्हरिया रोड स्थित इस मकान में चार से अधिक चोरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

घर से बाहर गए थे पीड़ित
पीड़ित ठेकेदार राम स्वरूप साहू ने पुलिस को बताया कि वे 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक घर से बाहर गए हुए थे। 29 जनवरी को पड़ोसी के फोन से उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही वे तत्काल घर लौटे, जहां उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था।

कमरे का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
घटनास्थल के निरीक्षण में पुलिस ने पाया कि मुख्य दरवाजे का लॉक सुरक्षित था, लेकिन घर के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया।

सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी
चोरी में कुल 34 सोने के जेवर और 14 चांदी के जेवर शामिल हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 18 हजार 70 रुपये आंकी गई है। पीड़ित ने चोरी गए जेवर से संबंधित करीब 18 बिल भी पुलिस को सौंपे हैं।

चार से अधिक चोरों की आशंका
पुलिस के अनुसार, दीवारों और फर्श पर मिले पैरों के निशानों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस वारदात में चार या उससे अधिक लोग शामिल थे। संभावना जताई जा रही है कि चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे।

जांच में जुटी पुलिस, सीसीटीवी खंगाले जा रहे
अमलेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix