March 5, 2026
घर में घुसकर की थी गुंडागर्दी, 2 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आए ‘घोंट कांड’ के फरार आरोपी

घर में घुसकर की थी गुंडागर्दी, 2 महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आए ‘घोंट कांड’ के फरार आरोपी

Feb 4, 2026

गोबरा नवापारा/रायपुर। रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोंट में महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके परिवार पर प्राणघातक हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 दिसंबर 2025 की रात हुई इस वारदात के तीन मुख्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके थे, वहीं बुधवार (4 फरवरी 2026) को पुलिस ने फरार चल रहे शेष तीन अन्य आरोपियों को भी धर दबोचा।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:00 बजे वह ग्राम घोंट में अपने रिश्तेदार की किराना दुकान पर थी। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे देखकर अश्लील इशारे किए और सामान लेने के बहाने उसका हाथ पकड़ लिया। जब महिला जान बचाकर घर के अंदर भागी, तो आरोपी जबरन घर में घुस गए और बदतमीजी करने लगे।

विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

जब महिला के पति और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित पक्ष को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की विभिन्न धाराओं (छेड़छाड़, मारपीट, घर में घुसकर हमला) के तहत केस दर्ज किया था।

अब तक हुई गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में पहले ही प्रकाश सोनवानी, लालू सोनवानी और डीहू राम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, घटना में 5 से अधिक लोग शामिल होने के कारण पुलिस ने मामले में धारा 191(2) BNS (बलवा) भी जोड़ी थी।

आज गिरफ्तार हुए आरोपी

  •   ईश्वर सोनवानी (28 वर्ष)
  •   भीमा सोनवानी (27 वर्ष)
  •   लालाराम सोनवानी (40 वर्ष)
  •    (सभी निवासी: ग्राम घोंट, नवापारा)

थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix