March 4, 2026
पुरानी भिलाई पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, बोरी से 30 पौवा शराब जप्त

पुरानी भिलाई पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, बोरी से 30 पौवा शराब जप्त

Feb 4, 2026

पुरानी भिलाई। दुर्ग जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी भिलाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम देवबलौदा में छापेमारी कर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में देशी मदिरा बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश

जानकारी के अनुसार, बुधवार (4 फरवरी 2026) को पुरानी भिलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवबलौदा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब का संग्रहण कर ग्राहकों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुरानी भिलाई की पेट्रोलिंग पार्टी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।

30 पौवा शराब बरामद

पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेश रात्रे (27 वर्ष), निवासी देवबलौदा बताया। पुलिस ने जब उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली, तो उसमें 30 पौवा देशी शोले शराब बरामद हुई। जप्त शराब की कुल मात्रा 5.400 बल्क लीटर है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 3000 रुपये आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत जेल दाखिल

आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 82/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix