
Bhilai में ‘चिट्टा’ तस्कर गिरफ्तार, पावर हाउस के पास 80 हजार की हेरोइन के साथ आरोपी अरेस्ट
भिलाई/दुर्ग। औद्योगिक नगरी भिलाई के पॉश मार्केट इलाके में नशे के अवैध कारोबार पर छावनी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। बुधवार (4 फरवरी 2026) को पुलिस ने पावर हाउस के पास दबिश देकर एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई है। बरामद नशे की बाजार में कीमत 80,000 रुपये बताई जा रही है।
पावर हाउस मार्केट में पुलिस की दबिश
पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि सी. मार्केट पावर हाउस के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा है और ग्राहकों को हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना छावनी पुलिस की एक विशेष टीम ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

तलाशी में मिला ‘मौत का सामान’
पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरमान अंसारी (उम्र 21 वर्ष) बताया। इतनी महंगी और खतरनाक ड्रग्स वह कहाँ से लाया था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था, पुलिस अब इस ‘बैकवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है।
कड़ी धाराओं में कार्यवाही
छावनी पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2026, धारा 21(b) एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



