March 4, 2026
Dhamtari: चलती स्कूली वैन में लगी भीषण आग, फायर स्टेशन के सामने ही हुआ हादसा…

Dhamtari: चलती स्कूली वैन में लगी भीषण आग, फायर स्टेशन के सामने ही हुआ हादसा…

Feb 4, 2026

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार (4 फरवरी 2026) की दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कालिका चौक सिहावा रोड पर बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक मारुति वैन अचानक आग की लपटों में घिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, वैन में 6 से 7 छोटे बच्चे सवार थे। राहत की बात यह रही कि वैन ठीक अग्निशमन कार्यालय (फायर स्टेशन) के सामने ही खराब हुई, जिससे समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।

शॉर्ट सर्किट बना आग की वजह

जानकारी के अनुसार, आकृति प्ले स्कूल की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। जैसे ही वैन सिहावा रोड स्थित कालिका चौक के पास पहुँची, इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल वैन को सड़क किनारे रोका। संयोगवश जहाँ वैन रुकी, उसके ठीक सामने अग्निशमन विभाग का कार्यालय था।

फरिश्ता बनकर निकले अग्निशमन कर्मी

धुआं और आग की लपटें देख मौके पर चीख-पुकार मच गई। फायर स्टेशन में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बिना एक पल गंवाए बाहर दौड़ लगाई। कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से वैन के भीतर फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के तुरंत बाद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया है। इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix