March 4, 2026
रायगढ़ में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, गिरफ्तार

रायगढ़ में पति-पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, गिरफ्तार

Feb 4, 2026

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में किराए के मकान में देह व्यापार चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाहर से युवतियों को बुलाकर सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे स्थित एक किराए के मकान में देह व्यापार किया जा रहा है। जानकारी मिलने पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई।


ग्राहक बनाकर भेजा गया पाइंटर

पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान में भेजा। संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान से पति-पत्नी समेत दो अन्य युवतियों को पकड़ा।


आपत्तिजनक सामग्री बरामद

तलाशी के दौरान मकान से कंडोम, 2 मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी राहुल यादव (26) ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर देह व्यापार चलाने की बात स्वीकार की।


सोशल मीडिया से ग्राहकों की तलाश

आरोपी मोबाइल पर स्टेटस लगाकर ग्राहकों से संपर्क करता था, जिसमें 800 से 2500 रुपये तक के रेट लिखे होते थे। इन्हीं स्टेटस के जरिए ग्राहक उससे संपर्क करते थे।

बाहर से बुलाकर कराते थे देह व्यापार

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से इलाहाबाद (उत्तरप्रदेश) का निवासी है और पिछले तीन महीनों से रायगढ़ में किराए के मकान में रह रहा था। मकान में मिली युवतियां रायगढ़ की स्थानीय बताई जा रही हैं।


पीटा एक्ट के तहत दूसरी बड़ी कार्रवाई

पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों में पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले केलो विहार कॉलोनी में भी किराए के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix