
अवैध नशे के खिलाफ डीसीपी पश्चिम की बड़ी कार्रवाई : 7 दिनों में 23 प्रकरण, 26 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन में अवैध नशे के कारोबार पर पुलिस ने सख्त प्रहार किया है। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम श्री संदीप पटेल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में पश्चिम जोन के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर आबकारी अधिनियम के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान में 23 प्रकरण दर्ज
इस अभियान के तहत अवैध शराब के परिवहन और बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कुल 23 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें—
•13 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)
•10 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)
के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन पर भी कार्रवाई
पुलिस ने अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर अव्यवस्था फैलाने वाले 43 व्यक्तियों के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की।

थानावार जब्ती विवरण
विशेष अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों से निम्नानुसार अवैध शराब जब्त की गई—
•थाना आज़ाद चौक – 12 लीटर
•थाना कबीरनगर – 10 लीटर
•थाना सरस्वतीनगर – 5 लीटर
•थाना पुरानी बस्ती – 16 लीटर
•थाना डीडीनगर – 46 लीटर
•थाना आमानाका – 18 लीटर
•थाना टिकरापारा – 18 लीटर
•थाना राजेन्द्रनगर – 12 लीटर
•थाना मुजगहन – 6 लीटर
कुल जब्ती : 143 बल्क लीटर अवैध शराब

अड्डेबाजी और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग
डीसीपी पश्चिम के निर्देशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन अड्डेबाजी स्थलों, संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



